Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

दोस्ती का इज़हार...


गुलाब का फूलों मे बहुत महत्व है, फूलों का राजा कहलाया जाता है, लाल गुलाब का फूल प्रेम का प्रतीक माना जाता है इसलिए वैलेंटाइन डे पर सबसे अधिक माँग इसी फूल की रहती है। ब्रिटिश लोग इस एक दिन में फूलों पर साढ़े तीन करोड़ पाउंड खर्च कर देते हैं। ख़रीदे जाने वाले फूलों में लाल गुलाबों की संख्या लगभग एक करोड़ होती है। अमेरिका में 60 प्रतिशत गुलाबों की पैदावार अकेले कैलिफ़ोर्निया प्रांत में होती हैं लेकिन उत्तरी अमेरिका में वैलेंटाइन डे पर फूलों की इतनी माँग होती है कि इस अवसर पर बिकने वाले अधिकतर गुलाब आयातित होते हैं। सबसे ज़्यादा गुलाब दक्षिण अमेरिका से आयात किए जाते हैं। वैलेंटाइन डे के तीन दिनों के भीतर यहाँ 11 करोड़ से अधिक फूलों का सौदा होता है जिनमें 5 करोड़ से अधिक संख्या लाल गुलाबों की होती है। इनमें से 73 प्रतिशत फूल पुरुषों द्वारा ख़रीदे जाते हैं और केवल 27 प्रतिशत महिलाएँ अपना धन इस दिन फूलों पर खर्च करती हैं। यहाँ यह जान लेना भी ज़रूरी है कि गुलाबी गुलाब कृतज्ञता का प्रतीक जिसे देकर आप कह सकते हैं- धन्यवाद। सफ़ेद गुलाब कहता है- आप अनमोल हैं, आपकी याद में..., पीला गुलाब कहता है- मेरे दोस्त बनोगे? और लाल गुलाब कहता है- मुझे प्यार है तुमसे।

Click on image to see enlarge view
















































































































































































































विडियो भी देंखें

अस्वीकरण