तमन्ना फ़िर मचल जाये.. अगर तुम मिलने आ जाओ..
येह मौसम ही बदल जाये.. अगर तुम मिलने आ जाओ..
मुझे गम है.. कि मैने ज़िन्दगी मे कुछ नहीं पाया..
येह गम दिल से निकल जाये.. अगर तुम मिलने आ जाओ..
येह दुनिया भर के झगडे.. घर के किस्से.. काम की बातें..
बला हर एक टल जाये.. अगर तुम मिलने आ जाओ..
येह मौसम ही बदल जाये.. अगर तुम मिलने आ जाओ..
तमन्ना फ़िर मचल जाये.. अगर तुम मिलने आ जाओ..
नहीं मिलते हो मुझसे तुम तो सब हमदर्द हैं मेरे..
ज़माना मुझसे जल जाये.. अगर तुम मिलने आ जाओ..
तमन्ना फ़िर मचल जाये.. अगर तुम मिलने आ जाओ..
येह मौसम ही बदल जाये.. अगर तुम मिलने आ जाओ..
तमन्ना फ़िर मचल जाये.. अगर तुम मिलने आ जाओ..
अगर तुम मिलने आ जाओ.. अगर तुम मिलने आ जाओ.

लोड हो रहा है...