एक बार, एक प्रेमी-प्रेमिका एक साथ यात्रा कर रहे थे, नीचे वाली सीट पर बैठकर प्रेम की बाते कर रहे थे। प्रेमिका ने प्रेमी से बोला, “मेरे को हाथ मे दर्द है।” प्रेमी ने हाथ को चूमकर बोला, अब ठीक हो जाएगा। फिर थोड़ी देर मे प्रेमिका ने दोबारा बोली, “मेरे गाल मे दर्द है।” प्रेमी ने गाल को चूमकर, कहा “अब ठीक हो जाएगा”। इतनी देर मे ऊपर वाली सीट से एक बुड्डा बोला :
“बेटा, पाइल्स(बावासीर) का भी इलाज करते हो क्या?”
एक बार अटलबिहारी, मुशर्रफ़, मल्लिका शेरावत और मार्गरेट थेचर, एक साथ ट्रेन मे सफ़र कर रहे थे। ट्रेन एक सुरंग के अन्दर से गुजरी, घना अन्धेरा छा गया। अटल को पता नही क्या सूझी, उसने अपने हाथ को चूमकर एक जोरदार आवाज निकाली और एक जोरदार झापड़ मुशर्रफ़ के रसीद कर दिया। सभी ने झापड़ की आवाज को सुना। ट्रेन जब सुरंग से बाहर निकली, सबने देखा, मुशर्रफ़ अपने गाल को सहला रहा था, सभी ने अलग अलग सोचा:
मुशर्रफ़ सोच रहा था, अटल ने मल्लिका को किस किया होगा, गलती से झापड़ मुझे पड़ गया।
मल्लिका सोच रही थी, हो सकता है मुशर्रफ़ ने मेरे को किस करने के चक्कर मे मार्गरेट थैचर को किस कर दिया हो इसलिए पिटा।
मार्गरेट सोच रही थी, ये मुशर्रफ़ भी ना, गलत जगह हाथ डाल देता है, मुझे किस करता तो, कम से कम, झापड़ तो ना पड़ता ।
अटल जी सोच रहे थे : अबकि बार सुरंग आएगी तो फिर से करूंगा।”
संतासिंह ट्रेन के लाइनमैन की नौकरी के लिए इन्टरव्यू देने गया। उससे पूछा गया:
इन्टरव्यूवर : संतासिंह मान लो तुम्हे पता चलता है कि तुम्हारे ट्रेक पर दो रेलगाडियां विपरीत दिशा से आ रही है और उनमे टक्कर होने वाली है तो तुम क्या करोगे?
संतासिंह: मै किसी एक ट्रेन को दूसरी लाइन पर स्विच कर दूंगा।
इन्टरव्यूवर : अगर लीवर काम नही कर रहा हो तो?
संतासिंह: तो मै हाथ से लीवर को खींचने की कोशिश करूंगा।
इन्टरव्यूवर :अगर वो भी काम नही किया तो?
संतासिंह: मै दोनो तरफ़ के स्टेशन मास्टर को खबर करूंगा।
इन्टरव्यूवर :अगर फोन भी काम नही कर रहा हो तो?
संतासिंह: मै लाल कपड़ा लेकर ट्रेक पर खड़ा हो जाऊंगा।
इन्टरव्यूवर : अगर उस समय कोई लाल कपड़ा नही मिला तो?
संतासिंह: फिर मै अपनी बीबी प्रीतो, को बुलाऊंगा।
इन्टरव्यूवर :क्यों क्या वो कोई इन्जीनियर है?
संतासिंह: नही, उसने कभी रेलगाड़ियों की टक्कर नही देखी ना।
बांकेलाल (प्यारेलाल से)- यार मैं सोचता था कि इस दुनिया में सिर्फ मैं ही उल्लू हूं।
प्यारेलाल (बांकेलाल से)- क्यों क्या हुआ?
बांकेलाल (प्यारेलाल से)- कल मैंने अपनी पत्नी को कश्मीरी सेब लाने को कहा था।
प्यारेलाल (बांकेलाल से)- तो क्या हुआ?
बांकेलाल (प्यारेलाल से)- आज कश्मीर से फोन आया कि उसने सेब खरीद लिए है।
एक बार एक रेलगाड़ी सुनसान इलाके से रात को जा रही थी। जिसमें जीतू भैया और पंडित जी सफर कर रहे थे। अचानक जोर का ब्रेक लगा और गाड़ी रुक गई। पंडित जी ने कहा भैया लगता है गाड़ी का टायर पँक्चर हो गया है। जीतू भैया बोले मैं देख कर आता हूँ। जीतू नीचे उतरे और दौड़ कर वापस आये अरे पंडित जी कोई गाड़ी के सारे टायर ही चुरा कर ले गया।
"अरे भग्वान ने 6 दिन मे सारी दुनिया बना डाली और तुम्हे एक कोट बनाने मे पूरा महीना लग रहा है" ग्राहक ने दर्जी से शिकायत की !
"इसिलिये तो कह रहा हु, जल्दी का काम ठीक नहीं होता, दुनिया की हालत तो आप देख ही रहे हैं " दर्जी ने अपनी सफाई दी
एक फार्म के मलिंक ने अपने एक कर्मचारी से कहा, "तुमने हमारी फर्म मे काफी म्हणत और लगन से काम किया है इसीलिए इनाम के तौर पर मैं तुम्हे एक हज़ार रूपये का चेक दे रहा हूँ अगर तुम इसी तरह काम करते रहे टू अगले साल मैं इस चेक पर साइन भी कर दूंगा
गजोधर सोने का कप उठाये हांफता हुआ घर पहुँचा और कप बीबी को थमा कर धम्म से सोफे पर गिर गया
बीबी ने खुश होकर पूछा "दौड़ मे कितने आदमी थे?" "सिर्फ़ ३, सबसे आगे मैं और उसके बाद पुलिस वाला और उसके बाद कप का मालिक" गजोधर ने हाँफते हुए कहा
वकील: डॉक्टर कभी गलातीया करते है या नहीं?
डॉक्टर: हाँ हाँ क्यों नहीं ?
वकील: लेकिन डॉक्टर की गलती आदमी को कभी कभी जमीन मे ६ फ़ुट नीचे गाड़ देती है
डॉक्टर: वकीलों की गलती से कभी कभी हवा मे ६ फ़ुट ऊँचा भी लटकना पङता है
"डार्लिंग, अपने बर्थ डे पर तुम क्या लेना पसंद करोगी? हांगकांग या एम् पी ३ प्लेयर? प्रेमी ने प्यार से पूछा
"हांगकांग का टिकेट ठीक रहेगा, सूना है वहाँ एम् पी ३ प्लेयर सस्ते मिलते हैं"
"आजकल तुम्हारी बीबी गुस्से मे चीखती नहीं है क्या बात है यह परिवर्तन कैसे हुआ? " एक पड़ोसी ने दूसरे से पूछा ! "एक दिन जब वह गुस्से मे चीख रही थी तो मैंने उससे कह दिया की गुसा कराने से औरते जल्दी बूडी हो जाती हैं" दूसरे ने रहस्य खोला!
पति पत्नी मे झगडा हो रहा था, पति ने चीख कर कहा "तुमने मुझे कुत्ता समझ रखा है क्या? "
"बिल्कुल नहीं, लेकिन भगवान् के लिए भोंकना बंद करो" पत्नी ने जबाब दिया
पति पत्नी के बीच झगडा होने के बाद, पत्नी ने फ़ोन पर अपनी माँ को सारा किस्सा बताया, रोते हुए उसने कहा "माँ मैं आपके पास आ रही हूँ"
"बेटी तुम यहाँ आ गयीं तो उसे अपने किए की सजा कैसे मिलेगी, तुम वहीं ठहरो मैं तुम्हारे पास आती हूँ" माँ ने सलाह दी
कुछ और चुटकुले.. सिर्फ हंसने के लिये...

लोड हो रहा है...