विलायत में एक आदमी धोती पहनकर जा रहा था। पीछे से उसकी धोती खुल गई। उसे
पता ही नहीं चला। इतने में एक अंग्रेज ने पीछे से आकर उससे पूछा, "ए
मिस्टर! व्हॉट इज दिस ?"
हिन्दुस्तानी ने उसकी टीई पकड़कर पूछा, व्हॉट इज दिस ?
अंग्रेज बोला, दिस इज माई नेक टाई।
इस पर हिन्दुस्तानी बोला, दिस ईज माई बैक टाई।
>>>>
इतिहास के क्लास में टीचर ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बारे मे पढ़ाते
हुए एक प्रश्न पुछा बच्चों बताओ मंगल पांडे कोन थे ? पूरे क्लास ने एक
शुर मे जवाब दी। सर, आमीर खान।
>>>>
मुल्ला नसरुद्दीन दवाएं बनाता है और बेचता है। एक पैकेट पर लिख रखा था :
फायदा न होने पर दाम वापस। मैं उसकी दुकान पर बैठा था। एक आदमी आया, वह
बड़ा नाराज था। उसने कहा, महीना भर हो गया दवा फांकते-फांकते, कोई फयदा
नहीं हुआ। दाम वापस चाहिए!
नसरुद्दीन ने कहा कि पैकेट पर लिखा है : फायदा न होने पर दाम वापस।
तुम्हें न हुआ हो, हमें तो फायदा हुआ है।
>>>>
मरीज के दोनो हाथों का गंभीर ऑपरेशन करने के बाद डाक्टर मरीज से मिलने आये तो मरीज ने पुछा
क्या मैं ठीक होने के बाद गिटार बजा सकता हूँ डाक्टर साहब?
डाक्टर: क्यों नही जरुर बजा सकते हैं
मरीज: अच्छा मुझे पहले गिटार बजाना नही आता था.
>>>>
पति-पत्नी होटल में ठहरे। पत्नी नहाने चली गई। जब आई तो देखा कि पतिदेव भोजन कर रहे थे। वह बोली क्यों जी अकेले खाना खा रहे है हमें पूछा तक नहीं।
पतिदेव बोले - तूम भी तो अकेले ही नहाने चली गई थीं।
>>>>
नौकरी से निकाले गए क्लर्क न पत्नी को डाटते हुए कहा - कितनी बार मैंने कहा कि मेरा दिमाग मत खा, आखिरकार साहब ने तंग आकर कंप्यूटर लगवा लिया ना।
>>>>
पति (गर्व से बोला) - मैंने अपना जीवन स्वयं बनाया है।
पत्नी ( माथा पीटते हुए) - लो, और मैं हूं कि आज तक भगवान को दोष दे रही थी।
>>>>
पति - मर्द को बेचारा क्यों कहते हैं ?
पत्नी - क्योंकि जो शख्स जहाज, रेलमार्ग, पुल बना सकता है, शेर का शिकार कर सकता है वह बेचारा अपनी कमीज में बटन नही टांक सकता।
>>>>
अध्यापक ने कक्षा में छात्रों से कहा, मान लो तुम किसी बहुत बड़ी कंपनी के मैनेजर हो। इस पर एक निबंध लिखो।
एक छात्र को चुपचाप बैठे देखकर अध्यापक ने उससे पूछा, तुम क्यों वही लिख रहे हो?
मैं अपनी सेक्रेटरी का इंतजार कर रहा हूं। छात्र ने बड़े रौब से उत्तर दिया।
>>>>
बरसात के मौसम में एक शराबी भींगते हुए घर जा रहा था कि फिसलकर गिर पड़ा। तभी बिजली चमकी। उसने उठते हुए कहा, "वाह रे ऊपरवाले, पहले गिरा दिया और फिर फोटो भी खींच ली"।
>>>>
संता - यार बंता तुम पति पत्नी इतनी देर से लड़ रहे हो, आखिर इस झगड़े का कारण क्या है
बंता - यह तो देवी जी ही जानें
देवीजी - वाह, तीन घंटे से अधिक हो गए हमें झगड़ते हुए। इतनी देर तक मुझे याद रहेगा कि हम क्यों लड़ रहे थे।
>>>>
संता- यार सुना है तुमने नया नॉवल छपवाया है ?
बंता-हां यार ठीक सुना है तुमने।
संता-कुछ बिका कि नही ?
बंता-हां मेरी अंगूठी, साइकल और बीवी की चूड़ियां।
>>>>
जो लोग अपनी गलती मान लेते हैं वे समझदार होते हैं,
पर जो लोग गलती नही होने पे भी मान लेते हैं वे पति होते हैं।
>>>>
अध्यापक जी का प्रश्न - कौन सी कली है जो कभी फूल नही बनती ?
छात्र का उत्तर - छिपकली।
>>>>
एक सज्जन बस में सफर कर रहे थे, उन्हें बार बार छींक आ रही थी वे अजीब सी शक्ल बना छींक रोक रहे थे। पास बैठे सहयात्री ने कहा आखिर आप छींकते क्या नही, क्या कारन है ?
वे बोले मेरी पत्नी कहती थी, जब तुम्हें छींक आए तो समझना कि मैं तुम्हें याद कर रही हूं और तुम्हे मेरे पास आना चाहिए।
फिर क्या हुआ ?
मेरी पत्नी का देहांत हो गया।
>>>>
पत्नी - आज इतनी जल्दी ऑफिस से घर आ गए क्या बात है?
पति - आज मेरे बॉस ने गुस्से से कहा गो टू हैल, तो मैं घर चला आया।
>>>>
एक साहब हर एक को तुम कहकर पुकारते थे। ऑफिस में कुछ लोगों को बुरा लगता। उन्होंने शिकायत की। वह बोले, मैं तो अपने बाप को भी तुम कहता हूं। तो इसपर एक साहब बोले क्या आपने हमसे भी वही रिश्ता जोड़ रखा है।
>>>>
पति ने पत्नी को सोलह श्रृंगार किए देखा तो बोला - चन्द्रमुखी अपना मुखरा तो मेरी ओर करो।
पत्नी - क्यों ?
पति - अरे मुझे रुस और अमेरिका को बताना है कि बिना दौलत के भी चाँद को चूमा जा सकता है।
>>>>
शर्माजी अपनी पत्नी और सोलह बच्चों के साथ सिनेमा देखने निकले।
चौराहे पर खड़े सिपाही ने अचानक शर्माजी को पकड़ा और थाने ले जाने लगा, उन्होंने घबराकर पूछा- भाई मैंने आखिर किया क्या है?
तुमने कुछ न कुछ तो किया ही होगा तभी तो यह भीड़ तुम्हें घेरे हुए हैं। सिपाही का जवाब था।
>>>>
पति सारी रात गायब रहने के बाद जब सुबह ही सुबह घर आए तो पत्नी ने गुस्से से कहा- अब सुबह पांच बजे तुम किसलिए आए हो?
नाश्ता करने के लिए। पति ने उत्तर दिया।

लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ