Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

गुदगुदी भरे चुटकुले


एक लड़के को लड़कियों के होस्टल में नौकरी मिली। एक महीना बीतने के बाद वार्डन ने उसे बुलाकर पूछा, पहली तारीख को तुम अपनी तनख्वाह लेने क्यों नहीं आए...? लड़के ने हैरानी से पूछा, इस काम की तनख्वाह भी मिलेगी...?

संता (बेटे से) - 9 को 8 से गुणा करने पर क्या परिणाम होगा। बेटा (संता से) - 74 संता ने खुश होकर बेटे को शाबाशी दी। यह देख बंता बोला, यार, तुम्हारे बेटे ने गलत जवाब दिया फिर भी तुमने उसे शाबाशी दे दी। संता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, हां, क्योंकि वह अपनी गलतियों में धीरे-धीरे सुधार कर रहा है। कल उसने इसका जवाब 88 दिया था।

संता ने बंता से कहा, कल मैं टॉयलेट गया तो वहां शेर बैठा था.
बंता: तो तुमने किया किया.
संता: मैंने क्या करना था, मैंने शेर से कहा आप कर लीजिये, मेरी तो निकल गई.


हिन्दी टीचर: बच्चों, इस वाक्य को दूसरे शब्दों में कहो... 'वह देखो, एक सुंदर लड़की खड़ी है' छात्र: यारों, वह देखो, तुम्हारी भाभी खड़ी है...

लड़का (प्रेमी): जी करता है, तुम्हारी जुल्फों में खो जाऊं, तुम्हारी बाहों में झूल जाऊं...
प्रेमिका: देव आनंद ही बने रहोगे, या कभी इमरान हाश्मी भी बनोगे...


एक यात्री ने ट्रेन मे शराब पीते-पीते, सामने बैठे संता जी से पूछा, आप शराब पीते हैं?
संताजी बोले, यह सवाल है या निमन्त्रण, क्योंकि अगर यह सवाल है तो मैं नहीं पीता, और यदि निमन्त्रण है तो लगाओ गिलास।


लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को आई लव यू बोलता है और गिर जाता है।
लड़की : ये क्या कर रहे हो?
लड़का : आई एम फॉलिंग इन लव।


नेता जी भाषण दे रहे थे, "हमें खुराक की समस्या के हल के लिए ज्यादा अनाज चाहिए।"
तभी एक शरारती खड़ा हो गया और बोला." श्रीमान जी, घास उगाने के बारे में आप का क्या विचार है?"
नेता जी उसे बैठने का इशारा करते हुए बोले, "पहले मैं आदमियों की खुराक के बारे में बता लूं, तुम्हारी खुराक के बारे में बाद में बताऊंगा।


बाप : बेटा इस बार तुम्हें परीक्षा में 90% लाना है। बेटा : नहीं पापा, मैं तो इस बार 100% लाऊंगा। बाप : मुझसे मजाक कर रहे हो? बेटा : शुरू किसने किया था?

यदि आपको ये चुटकुले अच्छे लगे तो अपने दोस्तो को भी बताईये, उनके चेहरे पर भे एक हसीन मुश्कान लाईये
दोस्तो को इसके बारे मे बताने के लिये नीचे दी गई लिंक 'मित्र को भेजें'' पर क्लिक करे. आपके पास भी चुटकुले हो तो मुझे भेजिये मैं आप्के नाम के साथ प्रकाशित करुंगा


अस्वीकरण