Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

सफलता पाने के लिए कुछ बातें

उजाला सहाय, प्रधानाचार्य


पढ़ने का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि अपने व्यक्तित्व में उदारता, आत्मविश्र्वास, साहस, ज्ञान भण्डार आदि मानवोचित गुणों का सम्यक विकास किया जाए ताकि तुम अपने भावी जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सको। जिंदगी में सफलता पाने के लिए कुछ बातें को आत्मसात करना बेहद जरूरी होता है। ये बातें है-

1. खुद पर भरोसा: खुद पर भरोसा कहने का सीधा सा तात्पर्य आत्मविश्र्वास बनाए रखना। यह एक ऐसी फीलिंग है, जो हर काम में आपका सबसे पहले साथ देती है।

2. योग्यता: आपकी योग्यता ही आपका सबसे बहड़ा हथियार है। एक सफल व्यक्ति और असफल व्यक्ति में योग्यता का ही सबसे बड़ा अंतर होता है।

3. प्लानिंग: यदि आपको खुद पर भरोसा है और आप योग्य भी हैं, लेकिन आपमें कार्यो को लेकर काई योजना नहीं है तो न आपकी जिंदगी व्यवस्थित होगी और न ही आपकी दिनचर्या।

4. संघर्ष: अधिकांशत: लोग जिंदगी भर बस इसी उधेड़बुन में फंसे रहते हैं कि वे खुद से लड़ रहे हैं या अपनी हालात से, वास्तव में लड़ने की वजह अंर्तद्वंद होती है, जिसमें एक मन तो कहता है कि दूसरों जैसा बन जाओ और दूसरा कहता है, कि जैसे हो वैसे ही बने रहो। लेकिन वास्तव में होना तो ये चाहिए कि हमें सभी चीजों को एक संघर्ष के रूप में लेना चाहिए।

5. चुनौती: आपके द्वारा किया गया हर एक काम आपको मिला हर एक मौका एक चुनौती की तरह होती है। जो लोग इस बात को समझ कर व्यवहार करते हैं, उसकी सफलता की संभावना दूसरों के मुकाबले कई गुणा बढ़ जाती है। यदि चुनौती को सफलता पाने का हथियार माना जाए तो सफलता मिलना ही मिलना है।

6. सकारात्मक सोच: उपरोक्त बातों को अपनाने के बावजूद भी एक महत्वपूर्ण बात है कार्य के प्रति सकारात्मक विचार रखने की सकारात्मक सोच ही आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

इन सभी बातों के अलावा अभिभावकों को भी चाहिए कि बच्चे का पूरा-पूरा ध्यान रखे। आज के इस तेज रफ्तार की जिन्दगी में माता-पिता अपने बच्चों का पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। सिर्फ बच्चों के अच्छे भविष्य के बारे में सोचने से कुछ नही होने वाला। घर ही बच्चों का प्रथम पाठशाला है। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों में अनुशासन, परोपकार, ईमानदारी के गुण बचपन से ही सिखाए। अभिभावक प्रत्येक दिन कुछ समय बच्चों की पढ़ाई के लिए अवश्य ही निकाले। उसकी कापी- किताबों का निरीक्षण करे। प्रत्येक दिन स्कूल में दिए गए कार्य की जांच करे। बच्चों की लिखावट पर विशेष ध्यान दें। अच्छी लिखावट अंक पाने में काफी मददगार होती है। यदि ये सभी बातों पर शुरू से ही ध्यान दिया जाए तो जिंदगी की हर परीक्षा में सफलता मिलेगी।

प्रतिक्रियाएँ

Re: सफलता पाने के लिए कुछ बातें
यह अच्छा लेख है और कैरियरअोरिएंटेड जनरेशन के लिए बहुत ही उपयोगी। इस प्रतिस्पर्धात्मक दौर में इस तरह के लेखन की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। लिखते रहिए। शुभकामनाएं।
Re: सफलता पाने के लिए कुछ बातें
चाह है तो राह है. !! राह मे कही मुस्किल मंजर मिलेंगे , कही धुप तो कही छाव के बादल मिलेंगे, मत गुब्राना तु इनसे ए राहि ,फिर तुझे तेरी मंज़िल के निशा मिलेंगे.
Re: सफलता पाने के लिए कुछ बातें
hosaly hotay jinkay buland miltay unhi ko rastay yai duniya nah i hai yaro bujdil kai vastay .....................
अस्वीकरण