Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

चुटकुले ( संता बंता )

Santa Banta Jokes

एक बार संता सिंग एक महात्मा के प्रवचन सुनकर आया और आते ही अपनी बीवी को गोद में लेकर घूमने लगा.
पत्नी ने हैरान होकर पूछा: क्या बात है, आज बडे अच्छे मूड में हो.
संता: आज महात्मा जी ने कहा कि अपने दुख और परेशानियों को खुद ही हंसते हुए उठाना चाहिए.

संता बंता से: तू बहुत दिन से नौकरी तलाश रहा है, जल्दी से अपना प्रार्थना पत्र हच कंपनी को भेज दे. बहुत अच्छी आफर दे रहे हैं.
बंता: वहां क्या काम करना पडेगा.
संता: कुछ नहीं, उनका कुत्ता मर गया है और अब वे विज्ञापन में कुत्ते की जगह बंदर की तलाश कर रहे हैं.

संता अपनी बीबी से: आज मेरे सपने में सामने वाली पडोसन आई थी.
बीबी: अकेले आई होगी.
संता: तुम्हें कैसे पता चला.
बीबी: क्योंकि उसका पति तो मेरे सपने में आया था.

एक दिन संता बाजार में अपनी बीवी को पीट रहा था.
इस पर उसके दोस्त बंता ने कहाः तुम्हें शर्म नहीं आती भरे बाजार में बीवी को पीटते हुए. इसे अगर पीटना ही है तो घर जाकर पीटो.
संता बोलाः यह घर में मिलती ही कब है.

एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, और जैसा कि होता है भारी भीड़ इकट्‌ठा हो गयी.
अखबार का पत्रकार संता कार के पास नहीं पहुंच पा रहा था जो इससे अपनी कहानी बनाना चाहता.
अपनी होशियारी दिखाते हुए उसने ज़ोर से चिल्लाना शुरू कियाः मुझे जाने दो, मुझे जाने दो. जिसका एक्सीडेण्ट हुआ है मैं उसका बेटा हूं... भीड़ ने तुरंत उसके लिए जगह बना दी.
कार के सामने एक गधा पड़ा हुआ था.

बेटे को हाथों पर चलकर घर में घुसते देखकर उसके पिताजी संता ने पूछा, "बेवकूफ! यह क्या कर रहा है?"
"आपकी आज्ञा का पालन कर रहा हूं पापा. आपने कहा था ना कि अगर फेल हो गए तो घर में कदम नहीं रखना."

पिता, बेटे सेः बेवकूफ तू इस बार भी फेल हो गया. पड़ोस की लड़की को देख वह फर्स्ट आई है.
बेटाः उसी को तो रोज देखता था, तभी तो फेल हो गया

टीचर, संता की मम्मी सेः कृपया अपने बेटे को नहला कर भेजा करें, उससे बहुत बदबू आती है.
संता की मम्मीः कृपया आप उसे पढ़ाया करें, सूंघा न करें

ऑटोवाला- संता सेः साहब किराए के 30 रुपये हुए.
संताः यह लो 15 रुपये.
ऑटोवालाः साहब यह तो बेईमानी है.
संताः काहे की बेईमानी ? तू भी तो बैठकर आया है, आधा पैसा तू दे

पति-पत्नी सेः शादी से पहले मेरे चार अफेयर थे.
पत्नीः मुझे पता था कि जब कुंडली में 36 गुण मिले हैं तो हमारी आदतें भी मिलती होंगी

एक बार संता गंगुबाई के घर जाता है और दरवाज़ा नॉक करता है.
गंगुबाई: कौन ?
संता: मैं..
गंगुबाई: मैं कौन?
संता: ओये, तू गंगुबाई

संता अपनी खूबसूरत बीबी के साथ कार में बैठा.
ड्राइवर ने शीशा सेट किया तो संता ग़ुस्से में बोलाः मेरी बीबी को देखता है, चल पीछे बैठ, कार में चलाऊंगा

प्रतिक्रियाएँ

Re: चुटकुले ( संता बंता )
आपके चुटकुले अच्छे लगे
Re: चुटकुले ( संता बंता )
बहुत ही मस्त चुटकुले हैं
Re: चुटकुले ( संता बंता )
तुम्हारी गर्ल फ्रेंड का एसएमएस मिला है, कहती है कोई पत्थर से ना मारे मेरे दीवाना को, इक्कीसवी सदी है बम से उड़ा दो साले को.
Re: चुटकुले ( संता बंता )
अगर आप बस पे चढे, या फिर बस आप पे चढे, दोनो मर्तबा टिकिट आपका ही काटता है :)
Re: चुटकुले ( संता बंता )
कुछ गंदे चुटकुले भी छापो
Re: चुटकुले ( संता बंता )
ched se ched milakar dalne ki kosish aankho se pyar
Re: चुटकुले ( संता बंता )
बंता: संता भाई ये बता पहले चिकन आया या अंडा संता: ओये, जो पहले ओर्डर किया वो पहले आया
Re: चुटकुले - संता बंता जोक्स
मज़ा आ गया बहुत ही मस्त हैं
Re: चुटकुले ( संता बंता )
Very Good Jokes
Re: चुटकुले ( संता बंता )
cool
अस्वीकरण