संता (भिखारी): साहब १ रुपया दे दो
साहब: आज नहीं, कल आना
संता: साला ये कल कल के चक्कर में मेरा लाखों रूपया इस कालोनी में फस गया है
संता दूकानदार से: भाईसाब भारत का झंडा देना
दूकानदार एक झंडा निकाल कर देता है
संता: अरे इसमे और कलर दिखाओ
संता अपने बेटे से: इतने कम मार्क्स, दो थप्पड़ लगाने चाहिए
बेटा: हाँ पापा, चलो, मैंने मास्टर जी का घर भी देखा है
लेडी डॉक्टर संता से: तुम रोज सुबह मेरे क्लीनिक के सामने औरतों को क्यूँ घूरते हो
संता: जी आपने ही बहार लिखा है औरतों को देखने का समय 9am से 11am
संता बंता से (टी वी पर फुटबॉल मैच देखते हुए ) : साला ये सब लोग गेंद को लात क्यूँ मार रहे हैं
बंता: गोल करने के लिए
संता: अरे गेंद तो पहले से ही गोल है और कितना गोल करेंगे
एक नवोदित फिल्म अभिनेत्री एक फिल्म निर्माता द्वारा उसके साथ किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची। उसने रोते-रोते पुलिस इंस्पेक्टर को बताया - अमुक निर्माता बहुत नीच आदमी है। कल रात उसने मुझे अपने घर बुलाया और मेरा शारीरिक शोषण किया।
पुलिस इंस्पेक्टर ने बीच में ही टोका - तो आपने उसी वक्त शोर क्यों नहीं मचाया ?
अभिनेत्री ने सुबकते हुए कहा - उस वक्त मुझे पता नहीं था कि वह इतना नीच आदमी है।
पुलिस इंस्पेक्टर ने आगे पूछा - तो फिर यह आपको कब पता चला ?
- यह तो मुझे तब पता चला जब सुबह उसने बिना कोई कोई साइनिंग एमाउंट दिए मुझे चलता कर दिया .......
संता को देर से उठने की आदत थी इसलिये वह हमेशा ऑफिस देर से पहुंचता था। उसका बॉस इस बात से बहुत नाराज था और अंतत: उसने संता को चेतावनी दे डाली कि या तो समय पर आओ या नौकरी छोड़ दो।
हार कर संता एक डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने उसे कुछ गोलियां दी और कहा कि अब वह बिल्कुल समय पर जाग जाया करेगा।
रात को संता दवा खाकर सो गया। सुबह जब वह जागा तो सचमुच सूरज नहीं निकला था। दवा ने तो कमाल ही कर दिया था। वह खुशी खुशी तैयार हुआ और समय से थोड़ा पहले ही ऑफिस पहुंच गया।
''सर,'' उसने बॉस से कहा, ''उस डॉक्टर की दवा तो कमाल की है!''
''वह तो ठीक है,'' बॉस ने रुखाई से जवाब दिया, ''पहले यह बताओ कि कल तुम कहां थे ?''
संता नौकरी के लिये आवेदन पत्र भर रहा था। जब वह इस प्रश्न पर आया ''क्या आप कभी गिरफ्तार किये गये हैं ?'' उसने लिखा '' नहीं'' अगला प्रश्न (जो उन लोगों से सम्बन्धित था जिन्होंने उक्त प्रश्न का उत्तर हां में दिया है ) था - ''कारण ?'' संता ने उसके सामने लिखा - ''कभी पकड़ा नहीं गया'' ।
लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ