Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

चुटकुले कुछ चुटकुले


चुटकुले क्रमांक 1, संता सामान्य जांच के लिए अपने कुत्ते को जानवरों के डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने बताया कि उसके कुत्ते का वजन बढ़ गया है। उसने संता को सलाह दी, “आपको अपने कुत्ते की खुराक कम करनी होगा, साथ ही आप उसके साथ गेंद फेंकने और वापस ले आने का खेल भी खेल सकते हैं।”

संता ने डॉक्टर की बात सुनकर कहा, “यह तो असंभव है। मैं अपने कुत्ते के साथ नहीं खेल सकता।”

“क्यों नहीं?” डॉक्टर ने हैरान होकर पूछा।

संता ने जवाब दिया, “क्योंकि उसे गेंद फेंकना नहीं आता।”



चुटकुले क्रमांक 2, संता पहली बार चंडीगढ़ गया था। वह वहां का मशहूर रॉक गार्डेन देखना चाहता था। दुर्भाग्यवश, वह रॉक गार्डेन नहीं ढूंढ पाया। उसने एक पुलिस अधिकारी से पूछा, “माफ करें सर, मुझे रॉक गार्डेन जाना है। क्या आप मुझे वहां जाने का रास्ता बता सकते हैं?”

पुलिस वाले ने कहा, “इस बस पड़ाव पर 46 नंबर की बस का इंतजार करो, वह तुम्हें सीधा रॉक गार्डेन पहुंचा देगी।” संता ने पुलिस अधिकारी को धन्यवाद कहा।

तीन घंटे बाद पुलिस अधिकारी अपनी गाड़ी पर घूमता हुआ फिर उसी इलाके में आया। उसने देखा कि संता अब भी उसी बस पड़ाव पर बैठा बस का इंतजार कर रहा है।

वह अपनी गाड़ी से उतरा और संता से पूछा, “रॉक गार्डेन पहुंचने के लिए मैंने तुम्हें 46 नंबर की बस के लिए इंतजार करने को कहा था। पर तीन घंटे बीतने जा रहे हैं तुम यहीं क्यों हो?” संता ने जवाब दिया, “चिंता की बात नहीं है सर, अब थोड़ी ही देर बाकी है। 43वीं बस गुजर चुकी है।”


चुटकुले क्रमांक 3, संता एक शराबघर से जम कर शराब पीकर बाहर निकला। बाहर उसकी कार खड़ी थी, वह कार से घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में पुलिस वाले आने-जाने वाली गाड़ियों के चालकों के मुंह की जांच कर रहे थे कि कहीं वे शराब पीकर तो गाड़ी नहीं चला रहे।

हाथ देने पर संता ने भी अपनी कार रोक दी। एक पुलिस वाले ने आकर कहा, “हम पियक्कड़ चालकों की जांच कर रहे हैं, कृपया आप इस मशीन की तरफ अपनी सांसे छोड़िए।”

“संता ने कहा माफ कीजिए मुझे दमे की शिकायत है। अगर मैंने जोर से सांस छोड़ी तो मेरी दमे की खांसी शुरू हो जाएंगी।” “तब आपको अपना खून जांच करवाना होगा। आपको थाना चलना होगा”, पुलिस वाले ने कहा।

संता ने कहा, “सर मुझे एनीमिया की बीमारी है। एक बार खून निकलने के बाद यह बंद नहीं होता है।”

ठीक है, तब आप बाहर निकलिए और हमें चल कर दिखाइए, “पुलिस वाले ने खीजते हुए कहा।”

“मैं यह भी नहीं कर सकता हूं।” पुलिस वाले ने गुस्से में कहा, “क्यों नहीं कर सकते?”

“क्योंकि मैंने खूब शराब पी ली है”, संता ने कहा।


चुटकुले क्रमांक 4, शेरसिंह ने अपने कारीगर से पूछा, ‘क्या राय साहब के घर के दरवाजे की घंटी ठीक कर आए?‘
कारीगर बोला, "कैसे करता? मैं काफी देर तक घंटी बजाता रहा, पर किसी ने दरवाजा ही नहीं खोला."


चुटकुले क्रमांक 5, र्मा जी ने किसी बात पर होटल के रिसेप्शनिस्ट से नाराज़ होकर कहाः मैं अपनी बेइज्जती कराने यहां नहीं आया हूं...
रिसेप्शनिस्टः तो आमतौर पर आप कहां जाते है?


चुटकुले क्रमांक 6, एक आदमी लायब्रेरियन के पास पंहुचा : "भाई साहब आप मुझे आत्महत्या पर कोई किताब दे सकते हैं?
लायब्रेरियन : नहीं दे सकता... आप लौटायेंगे नहीं!



और भी : चुटकुले संता बंता और पति पत्नी




अस्वीकरण